CGPSC गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों के लिए निकाल सकता है भर्ती:125 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए होंगे एग्जाम, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने CGPSC को प्रदेश के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में 125 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही भर्ती को लेकर सूचना जारी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब आधे पद खाली हैं। जूडा की ओर से भी पिछले दिनों ये शिकायत की गई थी कि राज्य के कई कॉलेजों में एनाटोमी, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री जैसे बेसिक संकाय में एक साथ कई पद रिक्त हैं। कुछ जगह तो संविदा शिक्षक के भरोसे ही पढ़ाई हो रही है। कई जगह स्थिति ऐसी है कि छात्रों को यूट्यूब, गूगल के भरोसे पढ़ाई करनी पड़ रही है। ऐसे में नियमित सहायक प्राध्यापकों की भर्ती होना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है। संभावना है कि इस साल इसके लिए CGPSC से वैकेंसी निकलेगी। गौरतलब है कि राज्य में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *