क्रांति वूमेन प्रीमियर लीग के लिए यूपी वॉरियर्स की टीम में चयनित

बीसीसीआई द्वारा शुरू की गई वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) के लिए सागर डिवीजन की महिला सीनियर टीम की कप्तान क्रांति गौंड़ को दस लाख की बेस प्राइस पर यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। सागर डिवीजन के ऑफिस इंचार्ज सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि क्रांति गौंड़ मूल रूप से घुवारा की रहने वाली है और छतरपुर डिस्ट्रिक्ट से अपने क्रिकेट की शुरुआत की। उसने सागर डिवीजन की गर्ल्स अंडर-16 टीम को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया था और टीम उपविजेता रही थी। क्रांति सागर डिवीजन की महिला/ पुरुष में से पहली स्थानीय क्रिकेटर है, जिसने इस स्तर पर डिवीजन का मान बढ़ाया है। क्रांति मध्यप्रदेश की अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर टीमों में लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण शामिल होती रही है। पिछले वर्ष भी क्रांति मुंबई इंडियंस की महिला टीम के नेट बॉलर के रूप में शामिल रही। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रांति ने छत्तीसगढ़ के विरुद्ध नौ ओवर में मात्र 24 रन देकर तीन विकेट लिए और प्लेयर ऑफ दी मैच रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *