क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत जयपुर से विदा हुए रोहित

जयपुर }विश्व विजेता टीम के कप्तान और दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रोहित शर्मा क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत जयपुर से विदा हो गए। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने जयपुर में विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैच खेले। पहले मैच में सिक्किम के खिलाफ उन्होंने 155 रन की विस्फोटक पारी खेली तो शुक्रवार को उत्तराखंड के खिलाफ वे पहली ही बॉल पर गोल्डन डक हुए और पूरा समय डगआउट में बैठकर ही बिताया। बोरा ने उन्हें जगमोहन नागरकोटी के हाथों कैच कराया। हां, फील्डिंग के दौरान वे मैदान पर उतरे और क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। पहले मैच में करीब 20 हजार क्रिकेटप्रेमी उन्हें देखने पहुंचे थे तो उत्तराखंड के खिलाफ भी करीब 10-12 हजार क्रिकेटप्रेमी उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेडियम पहुंचे। रोहित ने उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज कमल का स्लिप में जैसे ही कैच पकड़ा स्टेडियम रोहित-रोहित की आवाज से गूंज उठा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 331 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तमोर ने (93 नाबाद) रन की पारी खेली। खान ब्रदर्स-मुशीर और सरफराज ने 55-55 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़े। शम्स मुलानी ने 48 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड की टीम 9 विकेट पर 280 रन तक ही पहुंच सकी। युवराज चौधरी ने 96 और सुचित ने 51 रन की पारी खेली। पंजाब, महाराष्ट्र और गोवा भी जीते : जयपुर में ही खेले गए अन्य तीन मैचों में पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से, महाराष्ट्र ने सिक्किम को 8 विकेट से और गोवा ने हिमाचल को 8 रन से पराजित किया। दूसरे दिन भी पहुंचे हजारों क्रिकेटप्रेमी रोहित फैंस हार्दिक तमोर 0 पर आउट होने के बाद डगआउट में बैठे रहे रोहित विजय हजारे ट्रॉफी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *