प्रॉपर्टी कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी

जयपुर | पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी की घर में खड़ी स्कॉर्पियो को जलाने के 5 दिन बाद वॉट्सएप पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नारायण सरोवर निवासी सोहनलाल शर्मा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे उसके मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल आई और अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि 30 दिसंबर तक अगर तू दिख गया तो तेरी हत्या कर दी जाएगी। धमकी देने वाले ने पेट्रोल डालकर आग लगाने जैसी बात कही, जिससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल है। इससे पहले 20 दिसंबर को तड़के करीब 3:30 बजे कारोबारी के घर में खड़ी स्कॉर्पियो पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। फुटेज से पता चला कि दो बदमाश करीब 5 फीट ऊंची दीवार कूदकर घर में घुसे और पोर्च में खड़ी कार के पहियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। वॉट्सएप की कॉल डिटेल्स और मोबाइल नंबरों की जांच में लोकेशन भरतपुर की मिली है। 5 दिन पहले स्कॉर्पियो में भी लगाई थी आग पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके का मामला

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *