क्रिकेटर्स व धर्मगुरुओं का संगम: जयपुर में ट्रायल आज और कल

भरतपुर | धर्मगुरुओं और क्रिकेटर्स का संगम 12 से 15 मार्च तक इंदौर में देखने को मिलेगा। महाराज देवकीनंदन ठाकुर के सानिध्य में टेनिस बॉल सनातन प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। इस लीग का सीधा प्रसारण सोनी लिव 3 और ओटीटी पर होगा। इसके लिए जयपुर ट्रायल 4 और 5 फरवरी को आयोजित होंगे। सनातन प्रीमियर लीग के मुख्य अतिथि शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती होंगे। लीग को सपोर्ट करने के लिए इंद्रेश उपाध्याय, चिन्मयानंद बापू, पंडित प्रदीप मिश्रा, अनिरुद्ध आचार्य, संत त्रिलोचन दर्शन दास, जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी, श्रीराम दिनेशाचार्य महाराज और लाखों सनातनी इंदौर में चारों दिन उपस्थित रहेंगे। लीग के आयोजन सचिव शत्रुघ्न तिवारी होंगे। सनातन प्रीमियर लीग के कमिश्नर भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी मदनलाल हैं। टूर्नामेंट स्पेशल गेस्ट के रूप में रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल , द ग्रेट खली, अर्पित रंका, क्रिकेटर सुरेश रैना, पीयूष चावला, मोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, चेतन शर्मा, करसन घावरी, मनिंदर सिंह, परविंदर अवाना, उमेश यादव, अजय रात्रा एवं पंकज सिंह शामिल रहेंगे। राजस्थान की टीम बनने हेतु ट्रायल का आयोजन जयपुर के बालाजी क्रिकेट एकेडमी में 4 और 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। ट्रायल का उद्घाटन महाराज देवकीनंदन ठाकुर करेंगे। सनातन प्रीमियर लीग लीग की ट्रायल देश के 8 बड़े शहरों में आयोजित होगी। लीग के मुख्य सलाहकार एवं आरसीए के पूर्व सचिव सुमेंद्र तिवारी ने यह जानकारी दी। शत्रुधन तिवारी ने बताया कि हर ट्रायल से 30 प्लेयर सलेक्ट होंगे। ट्रायल के बाद 3 दिन का कैम्प लगेगा। कैंप के बाद फाइनल टीमें बनेंगी। कहां-कहां लगेंगे कैम्प … राजस्थान टीम का उदयपुर में, गुजरात टीम का वड़ोदरा में, महाराष्ट्र टीम का नागपुर में, साउथ टीम का पॉन्डिचेरी में, उत्तराखंड टीम का चंडीगढ़ में, दिल्ली टीम का फरीदाबाद में, यूपी टीम का बनारस में और मध्य प्रदेश टीम का इंदौर में। ​क्रिकेट संघ सचिव शत्रुधन तिवारी होंगे आयोजन सचिव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *