दौड़, डिस्कस व जेवेलिन थ्रो में जसविंदर सिंह बिरदी ने किया शानदार प्रदर्शन

भरतपुर| सातवीं राज्यस्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन अजमेर, राजस्थान में किया गया, जिसमें देशभर से आए 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दौड़, डिस्कस थ्रो और जेवेलिन थ्रो जैसी स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इस प्रतियोगिता में जसविंदर सिंह बिरदी ने दौड़, डिस्कस थ्रो और जेवेलिन थ्रो स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि हाल ही में साउथ कोरिया में आयोजित इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने 32 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इस असोसिएशन की नींव राष्ट्रीय धावक मिल्खा सिंह ने जिस सोच के साथ रखी थी, उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *