जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है। मैच में महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। हिमाचल प्रदेश की शुरुआत खराब रही और टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाज 20 रन के स्कोर से पहले ही आउट हो गए।
शुरुआती झटकों के बावजूद हिमाचल की पारी को बल्लेबाज पुखराज मान ने संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, फील्डिंग के दौरान महाराष्ट्र के ओपनर और भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के हाथ में चोट लग गई। शुरुआती विकेट गिरे, पुखराज ने संभाली पारी हिमाचल के सलामी बल्लेबाज इनेश महाजन 7 गेंदों पर 2 रन बनाकर आर एस घोष की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद एक अन्य बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट हुआ। मृदुल खाता भी नहीं खोल सके। शुरुआती विकेट गिरने के बाद पुखराज मान ने एक छोर संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। पुखराज ने 111 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 110 रन बनाए। घोष की घातक गेंदबाजी अमनप्रीत सिंह ने 30 रन, ए पी वशिष्ठ ने 16 रन जोड़े। एन ए शर्मा 40 गेंदों में 21 रन ही बना सके। निचले क्रम में वैभव अरोरा ने 33 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 40 रन बनाए, लेकिन वे आर एस घोष की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट हो गए। हिमाचल प्रदेश की टीम 49 ओवर 4 गेंदों में सभी विकेट खोकर 271 रन ही बना सकी। महाराष्ट्र की ओर से आर एस घोष ने 5 विकेट लिए। महाराष्ट्र के सामने 272 रन का लक्ष्य हिमाचल की पारी के बाद महाराष्ट्र को जीत के लिए 272 रन का टारगेट मिला है। दूसरी पारी में महाराष्ट्र की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरेगी, जिसमें भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ भी शामिल हैं।


