क्रिकेट विवाद में युवक पर चाकू से हमला:दमोह में दो भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी; घटना के बाद फरार

दमोह के इमलाई गांव में क्रिकेट मैच के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घटना रविवार रात देहात थाना क्षेत्र में हुई। दो भाइयों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद वे फरार हो गए। घायल युवक की पहचान भरत पिता कैलाश अठिया (24) के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरत अपने छोटे भाई भानु के साथ इमलाई गांव में मजदूरी करता है। युवक को दोनों भाइयों ने जान से मारने की धमकी घायल के भाई भानु ने बताया कि रविवार सुबह क्रिकेट मैच खेलते समय भरत का परसू पटेल और उसके भाई दीपक पटेल से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार रात परसू पटेल और दीपक पटेल अपने दो अन्य साथियों के साथ भरत के घर में घुस गए। उन्होंने चाकू से भरत पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भानु ने घायल भरत को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *