झाबुआ में छाया कोहरा, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन:तापमान 3 डिग्री गिरा, सड़कों पर सन्नाटा; विशेषज्ञ बोले-फिलहाल मौसम में बदलाव नहीं

झाबुआ में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आई है। सर्द हवाओं के कारण जिले भर में ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो रविवार को 3 डिग्री सेल्सियस घटकर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। कोहरे से सड़कों पर पसरा सन्नाटा कड़ाके की ठंड और कम विजिबिलिटी के कारण सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में ही रहे। आवश्यक कार्यों से बाहर निकलने वाले लोगों को घने कोहरे के कारण अपने वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। फिलहाल मौसम में बदलाव की संभावना नहीं मौसम के इस बदले मिजाज का असर सेहत के प्रति जागरूक लोगों पर भी पड़ा है। मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आई है। सर्द हवाओं के साथ बढ़ी इस ठिठुरन ने पूरे जिले को प्रभावित किया है। फिलहाल, ठंड से तत्काल राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *