क्रिकेट सट्टेबाजी में दो गिरफ्तार:8 मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट जब्त; लाखों के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला

हनुमानगढ़ पुलिस ने जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और लाखों रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड बरामद हुआ है। एसपी अरशद अली के निर्देश पर हनुमानगढ़ टाउन थाने की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड नंबर 34 निवासी दीपक कुमार (32) और अंबेडकर कॉलोनी के वार्ड नंबर 27 निवासी शुभम (31) को क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा। आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, एक टैबलेट और 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनके पास से मिले दस्तावेजों से लाखों रुपए की सट्टेबाजी का खुलासा हुआ है। कार्रवाई में थाना प्रभारी ज्योति, हेड कॉन्स्टेबल सुनील, कॉन्स्टेबल पवन और धर्मराज की टीम शामिल थी। जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ ने भी इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *