क्रिकेट स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार दिया

जेवरा| ग्राम पंचायत जिया में प्रकाश क्रिकेट क्लब ने पंथ श्री गृंध मुनिनाम साहब की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण किया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। किसी न किसी रूप में प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में खेल से जुड़ा रहता है। खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होता है, बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मिथलेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अमित वर्मा, राजकुमार बंजारे, निलेश ठाकुर, शैलेन्द्र साहू, सुनील बंजारे उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *