12 फीट ऊंचे पेड़ से फंदे पर लटकी मिली ग्रामीण की लाश

भास्कर न्यूज | कवर्धा ग्राम महाराजपुर स्थित जोड़ा तालाब के पास रविवार सुबह एक ग्रामीण की लाश पेड़ से फंदे पर लटकी मिली। मृतक की पहचान लालदास पटेल (35) के रूप में की गई है। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। जिस पेड़ से लटकी हुई उसकी लाश मिली, वह महज 10 से 12 फीट ऊंची है। शव के घुटने भी जमीन छू रहे थे। घटना की जानकारी सुबह खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों को लगी। शुरू में तो उन्हें मृतक का शरीर काकभगोड़ा के पुतले जैसा नजर आया। लेकिन जब पास जाकर देखा गया, तो यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई मृतक व्यक्ति है। मृतक लालदास पटेल के गले में रस्सी बंधी हुई थी और शरीर की स्थिति यह दर्शा रही थी कि घुटने जमीन से टच कर रहे थे। तड़के 4 बजे टहलने के लिए निकाला था मृतक मृतक लालदास के पिता साधुराम पटेल ने बताया कि उनका बेटा सुबह 4 बजे टहलने निकला था। सुबह होते-होते उन्हें मृत्यु की खबर मिली। लालदास के पीछे पत्नी, माता- पिता और चार छोटे बच्चे हैं। पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *