क्रिसमस पर चर्च और कॉन्वेंट स्कूल को लाइट से सजाया:विदिशा के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं हुईं, भाईचारे का संदेश फैलाया

विदिशा में ईसा मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक विशेष सामूहिक प्रार्थनाएं हुईं। विशेष जन्मोत्सव प्रार्थनाएं बुधवार देर रात शुरू हुईं। मध्यरात्रि 12 बजे ईसा मसीह के जन्म की घोषणा की गई, और चर्च परिसर ‘हैप्पी क्रिसमस’ के संदेशों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग प्रार्थना में शामिल हुए और भाईचारे का संदेश फैलाया। शहर के सेंट मैरी स्कूल, कॉलेज, कॉन्वेंट स्कूल और अन्य गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइट झालरों और सितारों से सजाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नाटकों के माध्यम से ईसा मसीह के जीवन और उनके संदेशों को श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत किया गया। क्रिसमस के अवसर पर गिरजाघरों में जरूरतमंद लोगों को कंबल और मिठाइयां वितरित की जाएंगी। दिनभर श्रद्धालु गिरजाघरों में आकर ईसा मसीह के दर्शन करेंगे और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *