क्रिसमस पर फन गेम्स और गीत-संगीत

क्रिसमस और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गुरुवार को कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी में फन फेस्ट ‘फेस्टोपिया–2’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के लोग मौजूद थे। फन फेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह का संचार करना था। फन फेस्ट में खान-पान के 20 स्टॉल लगाए गए थे। वहीं खेलकूद से जुड़े 15 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। मिकी माउस गेम बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति होती रहीं। कुर्सी दौड़ में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रा में कक्षा 8 के छात्र शिवम झा विजेता रहे। इस अवसर पर प्राचार्या प्रियंवदा झा, निदेशक मिथिलेश मिश्र आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *