क्रेशर प्लांट में तांबा तार चोरी,मुख्य आरोपी और खरीदार गिरफ्तार:जांजगीर-चांपा पुलिस ने 20 किलो जला तांबा तार बरामद किया,6 प्लांट में की थी चोरी

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में क्रेशर प्लांट से तांबा तार चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र साहू (21) और खरीदार शेख रिजवान (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 20 किलोग्राम जला हुआ तांबा तार बरामद किया है। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि किरारी स्थित क्रेशर प्लांट के संचालक मुकेश कुमार जैन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात चोरों ने प्लांट से 400 मीटर केबल और सर्विस तार सहित कुल 1520 मीटर तांबा तार चुरा लिया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया जांच के दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर किरारी निवासी संदेही राजेंद्र साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में राजेंद्र साहू ने छह अलग-अलग क्रेशर प्लांट से तांबा तार चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने यह भी बताया कि चोरी किया हुआ जला तांबा तार उसने कोरबा के कटघोरा निवासी शेख रिजवान को बेचा था। इसके बाद पुलिस ने शेख रिजवान से 20 किलोग्राम जला हुआ तांबा तार बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *