कोंडागांव में पराली में लगी आग:तेज हवा से फैलने लगी, खतरे में रिहायशी बस्ती, युवाओं की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

कोंडागांव में रविवार शाम करीब 6:30 बजे मोहम्मद नगर के पीछे स्थित खेतों में पराली में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के खेतों व रिहायशी बस्ती की ओर बढ़ने लगी। इस क्षेत्र से सटी एक बड़ी कॉलोनी होने के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही थी। गांधी वार्ड, अड़का और छेपड़ा के सक्रिय युवा सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। युवाओं ने बिना देर किए पानी, मिट्टी और अन्य उपलब्ध साधनों का उपयोग कर आग पर काबू पाना शुरू किया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से कुछ ही देर में भीषण आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। यदि यह आग कॉलोनी तक पहुंच जाती, तो भारी नुकसान होने की आशंका थी। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र के युवाओं को आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रुप के सभी सदस्य एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने में मदद की। युवाओं की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ये युवा समय पर नहीं पहुंचते, तो एक बड़ी आपदा हो सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *