क्लब के सदस्यों ने सांसद अशोक से की मुलाकात

लुधियाना | समाज कल्याण और मानवता की सेवा के संकल्प के साथ न्यू यंग फाइव स्टार क्लब एवं भोले बाबा रत्न मुनि जैन युवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल से विशेष मुलाकात की। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सदस्यों ने सांसद को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। क्लब के महामंत्री लवली भंडारी और सचिन जैन ने संस्था की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि मां वैष्णो देवी चैरिटेबल हॉस्पिटल के जरिए जरूरतमंदों को सस्ती और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। टीम ने आगामी ब्लड डोनेशन कैंप और माता के जागरण की रूपरेखा भी साझा की। युवाओं के जोश को देखते हुए सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि युवा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *