पूर्व छात्र उदय गिल ने पीएयू का दौरा किया

लुधियाना | पीएयू के बिजनेस स्टडीज स्कूल के पूर्व छात्र उदय गिल ने यूनिवर्सिटी और विभाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। उदय गिल ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल से मुलाकात की। उन्होंने कृषि कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए भी सुझाव दिए। उदय गिल पिछले चार दशकों से बिजनेस कंसल्टेंट और रणनीतिकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वे ज्यूरिख में एक कंपनी के साझेदार हैं और कई अंतरराष्ट्रीय बोर्डों के सदस्य भी हैं। उनकी वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड लुधियाना के साथ भी सेवाएं जुड़ी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पेप्सिको, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और इंडोरामा वेंचर्स के साथ भी कार्य किया है। उदय गिल ने पी.ए.यू. द्वारा प्रदान की गई अकादमिक मार्गदर्शन के लिए संस्थान का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *