मूंगफली विक्रेता पर हमला

लुधियाना| सुआ चौक पर मूंगफली की दुकान लगाने वाले 25 वर्षीय युवक पर वीरवार शाम करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक के दोनों हाथ और पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान दुगरी रोड निवासी मोहम्मद काशिम के रूप में हुई है। काशिम ने बताया कि चार महीने पहले उसकी दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। इसी रंजिश में 16 दिसंबर को भी उस पर हमला हुआ था। गुरुवार को दोबारा हमलावरों ने बेरहमी से हमला किया और फरार हो गए। काशिम और उसके घायल चचेरे भाई को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *