भास्कर न्यूज | अमृतसर लम्सडन क्लब के चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच 28 दिसंबर को होने जा रही वोटिंग से पहले ही मिक्कू एंड विजय उम्मट ग्रुप के सुनील धीर स्पोर्ट सेक्रेटरी बन गए हैं। दरअसल, विरोधी गुट अम्बा महाजन एंड डॉ एपी ग्रुप से स्पोर्ट सेक्रेटरी जतिंदर सिंह भाटिया ने वीरवार को नाम वापस ले लिया। जतिंदर की जगह पर कोई कवरिंग कैंडीडेट खड़ा नहीं था। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए अजाद कैंडीडेट संजय अग्रवाल और वाइस प्रेसिडेंट के लिए भुपिंदर कुमार ने नाम वापस ले लिया लिया है। बता दें कि 18 दिसंबर को जिन लोगों ने नाम वापस लिया है उनकी नामांकन फीस वापस कर दी जाएगी। एग्जीक्यूटिव मेंबर पर चुनाव लड़ने के लिए 2 हजार तो ऑफिस बेरर पदों पर 5 हजार रुपए फीस ली गई है। वहीं, कैंडीडेट 28 दिसंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे मगर क्लब द्वारा फीस रिटर्न नहीं की जाएगी। दोनों ही गुटों की तरफ से एक-दो दिन में ही चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए जाएंगे। वैसे तो क्लब के चुनाव में वोटिंग की टाइमिंग दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक होती है लेकिन अभी तक टाइमिंग भी फिक्स नहीं की जा सकी है। फिलाहल, जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। प्रेसिडेंट के लिए अमृत महाजन अम्बा और मनीष चोपड़ा उर्फ मिक्कू आमने-सामने हैं। बकाया ड्यूज जमा कराने वाले मेंबर ही वोट डाल सकेंगे। करीब 1516 मेंबरों ने इस बार क्लब चुनाव में वोट करना है। 7 ऑफिस बेरर व 12 एक्ग्जेक्टिव मेंबर के पदों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। जिसें अम्बा महाजन एंड डॉ एपी ग्रुप से अब 6 ऑफिस बेरर पदों पर प्रत्याशी मैदान में हैं। अम्बा महाजन एंड डॉ एपी ग्रुप से प्रेसिडेंट के लिए अमृत महाजन अम्बा, वाइस प्रेसिडेंट संजीव कपूर, जनरल सेक्रेटरी डा. एपी सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी पवन कपूर, फाइनांस सेक्रेटरी राकेश खन्ना, रेफ्रेसमेन्ट सेक्रेटरी एडवोकेट अमित खन्ना। जबकि एग्जीक्यूटिव मेंबर कुलदीप महाजन, कैप्टन हरिंदर सिंह, एडवोकेट राजेश महाजन, डॉ वीके उप्पल, अमित मखीजा, सविंदर सिंह, नंदित कपूर, टीपी सिंह, विशाल कपूर, वरुण अरोरा, गुंजीत सिंह अरोरा, दीपक मेहरा ताल ठोंक रहे हैं। वहीं मिक्कू एंड विजय उम्मट ग्रुप से प्रेसिडेंट के लिए मनीष चोपड़ा (मिक्कू), वॉइस प्रेसिडेंट कपल बहल, जनरल सेक्रेटरी विजय उम्मट (सीए), जॉइंट सेक्रेटरी राहुल मेहरा (बॉबी), फाइनेंस सेक्रेटरी अश्विनी रॉली, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सुनील धीर, रेफ्रेसमेन्ट सेक्रेटरी कौशिक छाबरा। जबकि एग्जीक्यूटिव के लिए मेंबर संजय मेहरा, सुनील विज (बंटी), संदीप गुलाटी, राजेश पंधई, एडवोकेट संजीव बहल, मनीष खन्ना (मोंटी), राजेश चोपड़ा (काला), गुरिंदर पाल सिंह, (बिटू), अमित महाजन (रिंकू), गौतम अरोड़ा, भूषण धवन, हरजोग सिंह संधू, (किंकू) ताल ठोंक रहे हैं।


