गुरुद्वारे जा रहे श्रद्धालु की वाहन की टक्कर से मौत

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना ब्यास इलाके में गुरुदारे जा रहे श्रद्धालु को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (45) के रूप में हुई है। मृतक के पिता बलराज सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर की सुबह तड़कसार करीब 4 बजे बेटे के साथ गुरुद्वारा नानकसर सठियाला में माथा टेकने जा रहा था। गुरुद्वारे के बाहर खड़ा था कि इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने सुखविंदर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बेटे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चालक पर पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *