क्वार्टर फाइनल मुकाबला आज से होलकर स्टेडियम में:मध्यप्रदेश को घरेलू विकेट का फायदाजम्मू-कश्मीर पर 7-0 रिकॉर्ड का दबाव

मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला होलकर स्टेडियम में शुक्रवार से खेला जाएगा। गुरुवार को दोनों टीमों ने प्रैक्टिस की। दोनों ही टीमों ने लीग चरण में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई है। मध्यप्रदेश की टीम ने ग्रुप चरण में 7 में से 3 मैच जीते और चार मैच ड्रॉ रहे। ग्रुप में टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में प्रवेश किया। जम्मू-कश्मीर को भी ग्रुप डी में 7 मैचों में 3 जीत, 1 हार मिली, जबकि उसके तीन मैच ड्रॉ रहे। जम्मू ने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। होलकर स्टेडियम में मुकाबला होने से मध्यप्रदेश को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा। मप्र के खिलाड़ी घरेलू मैदान की स्थिति से वाकिफ हैं, जिससे उनका पलड़ा भारी होने की संभावना है। हालांकि जम्मू की टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है, जिससे यह मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद है। आठ में से सात मुकाबलों में जीत चुका है मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच अब तक 8 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 7 मैचों में मध्यप्रदेश ने जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। जम्मू-कश्मीर की टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी। यही कारण है कि जम्मू पर इस रिकॉर्ड का भी दबाव होगा। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों का स्कोर कार्ड तेज गेंदबाजों के साथ स्पिन फ्रेंडली भी होगा लाल मिट्टी का मैच मुकाबला विकेट नंबर-7 लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले मुकाबले में पिच तेज गेंदबाजों के साथ स्पिन फ्रेंडली भी होगी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले को देखते हुए बीसीसीआई से दो न्यूट्रल क्यूरेटर इंदौर आए हैं। उनकी निगरानी में यह पिच तैयार की गई है। संभावित टीमें मध्यप्रदेश रजत पाटीदार (कप्तान), हिमांशु मंत्री, शुभम शर्मा, कुमार कार्तिकेय, कुलदीप सेन, आर्यन पांडे, यश दुबे, वेंकटेश अय्यर, सारांश जैन, अनुभव अग्रवाल, अधीर प्रताप सिंह, अरशद खान, सागर सोलंकी, हरप्रीत सिंह, हर्ष गवली। जम्मू-कश्मीर पारस डोगरा, आकिब नबी, आबिद मुश्ताक, उमर नजीर, उमरान मलिक, कामरान इकबाल, शुभम खजुरिया, मुसैफ एजाज, यावर हसन, युद्धवीर सिंह चरक, कन्हैया वधावन, विव्रांत शर्मा, अब्दुल समद, साहिल लूथरा, सुनील कुमार। गुरुवार को दोनों टीमों ने अभ्यास किया। अच्छा रिकॉर्ड मध्यप्रदेश जम्मू-कश्मीर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *