लीन मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञ एवं कंसल्टेंट अमित कुमार ने उद्योगपतियों को केंद्र सरकार की लीन स्कीम बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योगपति खर्चों में कटौती करके जहां प्रोडक्शन में इजाफा कर सकते हैं वहीं गुणवत्ता में सुधार कर प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ग्राहकों को आकर्षित कर कारोबार को प्रफ्फुलित कर सकते हैं। लघु उद्योग भारती के प्रधान अमित कपूर की अगुवाई में स्थानीय होटल में लीन मैन्युफैक्चरिंग विषय पर आयोजित सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए अमित कुमार ने कहा कि लीन स्कीम को अपनाने से कारोबारियों का मैन्युफैक्चरिंग खर्च काफी कम हो सकता है। यही नहीं, इससे प्रोडक्ट की क्वालिटी में भी सुधार लाया जा सकता है। वहीं माल की बिक्री व डिलीवरी के काम में भी तेजी लाई जा सकती है। क्वालिटी सुधार के साथ-साथ माल की बिक्री में भी इजाफा होना तय है। उन्होंने कहा कि वर्क स्पेस मैनेजमेंट फंडे के तहत संबंधित यूनिट से स्क्रेप व अन्य अनावशयक वस्तुओं को हटाकर इस स्पेस को इस्तेमाल में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस 18 माह के ट्रेनिंग सेशन के तहत अपने कर्मचारी व टेक्नीशियन संबंधित यूनिट में भेजकर उद्योगपतियों को सहयोग प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। इसके नतीजन खर्च कम जबकि मुनाफा ज्यादा कमाया जा सकता है। ट्रांसपोर्टेशन संबंधी खर्च कम किए जाने के साथ-साथ बिजली की बचत कर खपत को भी कम किया जा सकता है। लघु उद्योग भारती की ओर से अमित कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के प्रधान अमित कपूर, डा. जेपी सिंह, सचिव रविशंकर सिंह, समीर खन्ना, प्रियंका गोयल, कमल डालमिया, अनुज सिक्का, समीर कपूर, गुरइकबाल सिंह, टीआर महाजन आदि मौजूद थे।


