राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक में अभियान की रूप रेखा तैयार की गई। डीसी साक्षी साहनी ने जागरूकता पोस्टर भी जारी किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीसी रोहित गुप्ता ने की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक और प्रतिनिधि शामिल हुए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती धवन ने जानकारी दी कि 7 अगस्त को पूरे जिले में राष्ट्रीय डी-वॉर्मिंग दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 7,36,500 बच्चों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी, गैर-सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी ताकि वे पेट में होने वाले कीड़ों से मुक्त हो सकें।


