क्वींस रोड इलाके में नलों से आ रहा काला बदबूदार पानी

अमृतसर सिटी| क्वींस रोड इलाके में नलों से काला और बदबूदार पानी आ रहा है। नगर निगम की सप्लाई में सीवरेज का गंदा पानी मिला हुआ है। यह इलाका वीआईपी माना जाता है लेकिन यहां मध्यमवर्गीय और मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। रोजाना आरओ का पानी खरीदना इनके लिए मुश्किल है। लोगों ने बताया कि स्टेशन की ओर से आने वाली सड़क पर क्वींस रोड है। यहां सीताराम मोहल्ला है। क्वींस रोड मेन पर कई परिवार रहते हैं। इसी रोड पर अलेक्जेंड्रा स्कूल के स्टाफ के क्वार्टर भी हैं। इन सभी जगहों पर गंदा पानी आ रहा है। इलाके के लोगों ने कहा कई बार शिकायत कर चुके हैं। फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ। बड़े नेता और सरकारी अफसर भी कुछ नहीं कर पा रहे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें पीने लायक साफ पानी तो मुहैया कराया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *