अमृतसर| दाना मंडी भगतांवाला शैड के नीचे संदिग्ध हालात में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसे थाना गेट हकीमां पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया। शव की कोई पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि किसी गाड़ी की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत हुई होगी। हांलाकि पुलिस जांच कर रही है। गेट हाकिम प्रभारी मनजीत कौर ने बताया कि शव को पहचान नहीं हुई है। जांच कर रहे हैं उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कर रही है।


