विधायक निज्जर ने 10वीं, 12वीं के टॉपर्स किए सम्मानित

अमृतसर| साउथ हलका के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने 10वीं व 12वीं के टॉपर्स को उनके घर जाकर सम्मानित किया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स कोट बाबादीप सिंह की छात्राओं परी और मिहरप्रीत कौर के घर पहुंचे। परी ने 12वीं में अमृतसर में प्रथम तो पंजाब में छठवां स्थान हासिल किया था। जबकि मिहरप्रीत ने जिले में पहला तो पहला तो पंजाब में चौथा स्थान हासिल कर नाम रोशन किया था। डॉ. निज्जर ने कहा कि ये छात्राएं आने वाले समय में अपनी कड़ी मेहनत से गुरुनगरी का नाम रोशन करती रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *