अमृतसर| कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गांव माझी मियां में धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को उनके खेतों पर पहुंचकर सम्मानित किया। धालीवाल ने कहा कि सीधी बिजाई करने से 15-20 प्रतिशत पानी की बचत होगी। सभी किसान भाइयों को यह तरीका अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान की सीधी बुवाई करने वाले किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ की सहायता सरकार दे रही है। इस बार अजनाला में 5 हजार एकड़ में इस तरह से किसान फसल तैयार करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न गांवों में धान की सीधी बिजाई करवाई जा रही है, जो समय की मांग है।


