क्षतिग्रस्त सड़क और धूल के गुबार से मिलेगी राहत:36 लाख की लागत से होगा नवीनीकरण, विधायक बोले- जनभावनाओं के अनुसार काम करवाएंगे

दौसा जिले के मानपुर कस्बे की सड़क पिछले एक साल से बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में बेतहाशा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कस्बे को जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली 2 किलोमीटर लंबी सड़क पर धूल के गुबार उड़ने से स्थिति बदतर हो गई थी। जिसके चलते अनेकों लोगों ने तो आवाजाही का रास्ता ही बदल लिया था। ऐसे में अब इस सड़क का नवीनीकरण होने से लोगों की राह आसान होगी। 36 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक विक्रम बंशीवाल ने किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान सिकराय क्षेत्र में विकास के कोई काम नहीं हुए, लेकिन भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में ही 8 करोड रुपए की सड़कें बनाई जा रही हैं। कांग्रेस सरकार में विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ पत्थर लगाने का काम किया गया, जबकि धरातल पर काम ही नहीं हुए। बावनपाडा गांव की सड़क का दो बार शिलान्यास हुआ था, लेकिन निर्माण नहीं हुआ। अब हमने उस सड़क को बनवाया है। ऐसे अनेकों कार्य हैं, जिन्हें लेकर वाहवाही लूटने का काम किया गया था। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जनभावनाओं के अनुसार काम करवाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मानपुर सरपंच ने पंचायत क्षेत्र की दो ढाणीयों को लिंक करने के लिए सड़क निर्माण की मांग की। इसके बाद विधायक ने सिकराय में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतों का निस्तारण करवाया। इस दौरान विधानसभा संयोजक रामावतार कसाना, मंडल अध्यक्ष अंतू नांदरी, धारा सिंह बासड़ा, किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता नवल जोशी, नेतराम सरपंच मानपुर, पूर्व सरपंच रतन लाल गुर्जर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *