अमृतसर सिटी| छेहर्टा से खंडवाला चौक की ओर आते ही अवैध कब्जों की भरमार दिखती है। जीटी रोड के बीच बने डिवाइडर और सर्विस लेन पर रेहड़ियों की कतार लगी रहती है। शाम होते ही यहां से शहर की ओर आना मुश्किल हो जाता है। सर्विस लेन पर दुकानदारों और रेहड़ी वालों के ग्राहक अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। प्रशासन शहर में अवैध कब्जे हटाने की बात करता है। यूनिवर्सिटी मार्केट में लगातार कार्रवाई भी हो रही है। मगर खंडवाला चौक पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यहां दिन में भी रेहड़ियां पक्के तौर पर लगी रहती हैं। शाम को स्थिति और बिगड़ जाती है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।


