खंडेवाला चौक से मेडिकल एनक्लेव की ओर जाने वाली सड़क पर पड़े गड्ढे

अमृतसर सिटी| पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने जिस सड़क को गंदे नाले से निजात दिलाकर लोगों को राहत दिलाई थी, आज उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। मजीठा रोड पर खंडेवाला चौक से मेडिकल एनक्लेव की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ दूरी पर ही सड़क पर बड़ा गड्डा बन चुका हैं। आगे भी कई जगह सड़क टूटी हुई है। इन गड्ढों के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में यह गड्ढे और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। प्रशासन को जल्द इस सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। सड़क की हालत दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *