2027 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस: राणा गुरजीत

अमृतसर| कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह सचखंड श्री हरमंदर साहिब पहुंचे। उन्होंने कीर्तन सुना। सरबत के भले की अरदास की। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस 2027 के चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर रही है। पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। राणा गुरजीत ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक तनाव और मंचबाजी खत्म होनी चाहिए। हाईकमान हालात को संभालेगा। पंजाब में नशे की समस्या पर बोले कि राज्यपाल की मुहिम प्रतीकात्मक है। लेकिन यह भी माना कि समस्या अब भी बनी हुई है। बठिंडा की महिला कांस्टेबल के हालिया मामले का जिक्र किया। कहा कि इसमें बीएसएफ और पंजाब पुलिस दोनों की जिम्मेदारी बनती है। पंजाब सरकार इस समय हालात पर पूरी तरह काबू नहीं पा सकी है। वक्फ बिल पर राणा गुरजीत ने हरसिमरत कौर बादल और राजा वड़िंग की तारीफ की। कहा कि दोनों ने अच्छा बोला, लेकिन बहुत देर से बोले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *