खंडवा की बहनों ने केनोइंग में भारत का परचम लहराया:दीपिका ने स्टेट में 3 गोल्ड, कावेरी ने इंटरनेशनल स्तर पर सिल्वर मेडल जीता

खंडवा की दो बहनों ने केनोइंग स्पर्धा में फिर से परचम लहराया है। उत्तराखंड के टिहरी में स्टेट और इंटरनेशल स्तर के दो अलग-अलग कॉम्पिटिशन हुए। यहां स्टेट लेवल पर दीपिका ढीमर ने 3 गोल्ड मेडल जीते, वहीं उनकी बड़ी बहन कावेरी ढीमर ने इंटरनेशनल लेवल पर सिल्वर मेडल जीता है। बता दें कि दोनों बहनें सिंगाजी गांव की रहने वाली हैं। केनोइंग की इंटरनेशनल चैंपियन कावेरी ढीमर ने उत्तराखंड के टहरी में आयोजित चौथी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप 2025 में देश का प्रतिनिधित्व किया। कावेरी ने सी-वूमेन 1000 मीटर की स्पर्धा में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। वहीं दीपिका ने स्थानीय टिहरी कप में सी-2 वुमन में 500 मीटर से 1000 मीटर की स्पर्धा में तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए। दोनों स्पर्धाएं 28 से 30 नवंबर के बीच आयोजित की गई। 50 से ज्यादा मेडल जीतकर नेवी में पदस्थ है कावेरी
कावेरी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 50 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। भारत सरकार ने कावेरी को नेवी में बतौर ऑफिसर के पद पर नौकरी दी है। कावेरी ने अपनी सफलता के बाद छोटी बहन दीपिका को भी इस खेल में आगे बढ़ाया। दीपिका डिमर अभी तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियाई चैंपियन थाईलैंड में ब्रांच मेडल, सीनियर नेशनल चैंपियन में तीन ब्रांच, एक सिल्वर, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में चार गोल्ड, सिल्वर पदक जीत चुकी हैं। उत्तराखंड के 3 गोल्ड मिलाकर 15 वर्षीय दीपिका ढीमर ने अब तक 11 पदक प्राप्त कर लिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *