खंडवा कोतवाली के नए TI बने प्रवीण आर्य:सायबर एक्सपर्ट हैं, पदमनगर से हुआ ट्रांसफर; जगदीश जमरे को मिली पदमनगर की कमान

खंडवा कोतवाली थाने की कमान अब पदमनगर टीआई और सायबर एक्सपर्ट प्रवीण आर्य को सौंपी गई है। वे आज (गुरुवार) से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। एसपी मनोज कुमार राय ने बुधवार देर रात जारी आदेश में पदमनगर थाने की जिम्मेदारी पुलिस लाइन में पदस्थ जगदीश जमरे को दी है। नरसिंहपुर चले गए थे पूर्व TI, 2 हफ्ते से खाली थी कुर्सी कोतवाली के पूर्व टीआई अशोक सिंह चौहान ने स्वेच्छिक आधार पर अपना ट्रांसफर नरसिंहपुर करवा लिया था। उनके रिलीव होने के बाद करीब दो हफ्ते से कोतवाली में टीआई का पद खाली था और एसआई मनोज दवे प्रभारी के तौर पर काम देख रहे थे। पुलिस लाइन में मौजूद निरीक्षक कोतवाली के लिए फिट नहीं बैठ रहे थे, इसलिए फैसला लेने में समय लगा। बिना सिम वाले लुटेरों को पकड़ा था, बैटरी पर्सेंट भी बता देते हैं प्रवीण आर्य के पास पदमनगर के साथ सायबर थाने का भी प्रभार था। वे सायबर इन्वेस्टिगेशन के एक्सपर्ट माने जाते हैं। उनका टेक्निकल नेटवर्क इतना मजबूत है कि वे सामने वाले के फोन की बैटरी का प्रतिशत तक बता देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी लूट का खुलासा किया था, जिसमें आरोपी सिम की जगह रेलवे स्टेशन के वाई-फाई का इस्तेमाल कर गिरोह से संपर्क करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *