भीलवाड़ा पुलिस ने 100 सीसीटीवी खंगाल 2 ट्रेक्टर चोर पकड़े:दिन में रेकी के बाद रात को करते वारदात,पूछताछ में हो सकते हैं कुछ ओर खुलासे

भीलवाड़ा की बनेड़ा थाना पुलिस ने कमालपुरा स्थित स्टेट हाईवे-12 पर पेट्रोल पंप के पास बने बाड़े से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है।इन दोनों के अन्य थानों में भी चोरी और नकबजनी के प्रकरण दर्ज है। यह था मामला बनेड़ा थाना प्रभारी ने बताया की 14 दिसंबर को राधेश्याम गुर्जर (28) निवासी किलपुरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने 13 दिसंबर की शाम अपना ट्रैक्टर व ट्रॉली कमालपुरा के पास शक्तिसिंह राजपूत के बाड़े के सामने खड़ा किया था।अगले दिन ट्रैक्टर गायब मिला इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया ओर जांच शरू की । 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले इन दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने वारदात स्थल से 30 किलोमीटर एरिया के 25 स्थानों से 50 से 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सफलता मिली। दिन में रेकी रात में वारदात ये दोनों शातिर चोर गिरोह बनाकर दिन में वारदात करने के लिए एरिया तलाशते थे उसकी रैकी करते ओर फिर रात के अंधेरे में वारदातों को अंजाम देते थे। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने ट्रेक्टर चोरी के आरोप में जगदीश बैरवा पुत्र श्यामलाल बैरवा निवासी जवासिया, हमीरगढ़ और तेजमल पुत्र रामचंद्र कुम्हार निवासी छाछेड़, बागौर को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *