खंडवा में दो मंजिला मेडिकल स्टोर की बिल्डिंग ढ़ही:बाजू में कंस्ट्रक्शन होने से नींव कमजोर हुई; छुट्टी होने के कारण नहीं आए थे कर्मचारी

खंडवा में एक दो मंजिला इमारत धंसकर गिर गई। चंद सेकेंड में इमारत मलबे में तब्दील हो गई। यह शहर का नामी थोक मेडिकल स्टोर था। हादसे की वजह में सामने आया कि बिल्डिंग से सटकर एक मार्केट का निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी खुदाई गहरी होने से मेडिकल स्टोर की नींव कमजोर हो गई और धंस गई। घटना पड़ावा स्थित भैरव तालाब वार्ड की हैं। आज गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते के कारण मेडिकल स्टोर पर कोई कर्मचारी नहीं था। बिल्डिंग गिरने के पहले अचानक धूल का गुबार उठा तो रहवासी अलर्ट हुए और उन्होंने निर्माण स्थल पर काम कर रहे तीन मजदूरों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *