खंडवा में रविवार सुबह इंदौर रोड़ पर एक कार पेड़ से टकरा गई। टकराने के बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस, फायर फाइटर पहुंची और आग पर काबू पाया। भीषण आग से कार धुं-धुकर जल गई। स्थानीय लोग घायलों को जिला अस्पताल लाए, जिनकी हालत ठीक है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी, अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घर्षण के कारण कार में आग लग गई। इसमें सवार लोग भी आग की चपेट में आ गए। घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। अमरावती जा रहा था इंदौर का परिवार
हादसा छैगांवदेवी गांव के बाहर हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार सड़क पर आए स्ट्रीट डॉग को बचाने में कार बेकाबू हो गई थी। कार सवार परिवार इंदौर का रहने वाला है। जो रविवार को खंडवा होते हुए अमरावती जा रहा था। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। धुआं उठता देखकर इंदौर और खंडवा की तरफ आने-जाने वाले वाहनों के पहिए थमे रहे। फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाने के बाद रास्ता खोला गया। जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी एक परिवार के पांच लोग बलेनो कार में सवार होकर आसिफ (18) को डॉक्टर को दिखाने अमरावती जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। हादसे में यह हुए घायल 1. गुड्डू पिता रशीद (40) 2. आसिफ पिता लड्डू खान (18) 3. शहीद पिता शुभरात्री उम्र 32 साल 4. नाना खा पिता अला (50) 5. कुर्बान अली पिता छोटू खां (55)


