बैतूल में खेत में मिली अधेड़ की गला कटी लाश:दो दिन से था लापता, एफएसएल टीम जांच में जुटी

बैतूल के आलमपुर में रविवार सुबह खेत में एक अधेड़ की गला कटी हुई लाश मिली है। मृतक की शिनाख्त हो गई है। वह दो दिन से लापता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना चिचोली के आलमपुर गांव की है। पूर्व जनपद सदस्य डोमा सिंह कुमरे ने बताया कि गांव के पास लालमन के खेत के पास रविवार को एक शव मिलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खेत में गला कटी हुई लाश पड़ी थी। मृतक की शिनाख्त बाला वरकड़े (50) के रूप में हुई है। दुकान जाने के लिए निकला था जनपद सदस्य ने बताया कि मृतक पिछले शुक्रवार शाम जानवर चराने के बाद घर लौटा था। शाम को वह दुकान जाने का कहकर निकला था, लेकिन दोबारा नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी शुक्रवार रात से तलाश कर रहे थे। आज उसकी लाश उसके खेत के पास उसके रिश्तेदार लालमन के खेत के पास पाई गई है। शव की किसी धारदार हथियार से गर्दन कटी हुई है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। एएसपी कमला जोशी भी घटना स्थल पर मुआयना के लिए पहुंची है। मृतक के तीन बच्चे है। वह खेती का काम करता था। आलमपुर के पटेल ढाना का रहने वाला था। बता दें कि चिचोली थाना क्षेत्र में शनिवार से हत्या की यह दूसरी वारदात है। शनिवार सुबह भी यहां आमला निवासी एक युवक की हाईवे पर सिर कुचली लाश मिली थी। उसका मामला अब तक सुलझा नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *