खंडवा में सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कोल्ड डे के आसार बताए हैं। इसके बाद कलेक्टर ने आदेश जारी कर मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मंगलवार को नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी।


