राजगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 240 दिव्यांगजनों को 315 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों में मोटर ट्राइसिकिल, सामान्य ट्राइसिकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए विशेष किट शामिल थीं। सर्वे कराकर मदद की जाएगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रोडमल नागर ने कहा कि दिव्यांगजनों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो लोग इस बार उपकरण नहीं पा सके, उनके लिए जल्द ही सर्वे कराकर मदद की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का वादा किया
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि राजगढ़ जिला दिव्यांगजनों की पहचान और सहायता के मामले में प्रदेश में अग्रणी है। उन्होंने दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का वादा किया। विधायक अमरसिंह यादव और हजारीलाल दांगी ने भी दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिवारजन मौजूद रहे। देखिए कार्यक्रम की तस्वीरें…


