खंडार तहसील में ऑनलाइन जमाबंदी ठप फसल मुआवजे के लिए किसान परेशान

खंडार उपखंड मुख्यालय की करीब 40 ग्राम पंचायतों में हाल ही हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। फसल खराबे के बाद कलेक्टर कानाराम, खंडार एसडीएम वर्षा, तहसीलदार जयप्रकाश रोनल, नायब तहसीलदार पुष्कर सिंह और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने पटवारियों व गिरदावरों को फसल खराबे की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत किसानों से मुआवजे के लिए जमाबंदी और आधार कार्ड की प्रतिलिपि जमा कराने को कहा गया। लेकिन अब किसानों के सामने तकनीकी समस्या खड़ी हो गई है। खंडार तहसील की ऑनलाइन जमाबंदी पोर्टल से निकल ही नहीं रही है। किसान बद्रीलाल गुर्जर, हेमराज गुर्जर, रामकिशन, राजेंद्र सैनी, महेंद्र गुर्जर, धापू देवी, निशा बैरवा, सम्मति देवी आदि ने बताया कि राज्य में खंडार एकमात्र तहसील है,जहां ऑनलाइन जमाबंदी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जबकि अन्य सभी तहसीलों की जमाबंदी आसानी से डाउनलोड हो रही है। साइट पर खंडार के गांव ही नहीं खुल रहे: ई मित्र ^खंडार तहसील के सभी गांवों की गुरुवार सुबह 10:30 बजे तक तो अच्छी साइट वर्किंग के साथ जमाबंदी डाउनलोड हो रही थी। इसके बाद अचानक से साइट पर खंडार क्षेत्र की जमाबंदी निकलना बंद हो गई। -राजेन्द्र सैनी, ई-मित्र संचालक, बहरावंडा खुर्द

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *