पारा 4 डिग्री घटकर 9 डिग्री पर, ठंड बढ़ी

जिले के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। वही सुबह के वक्त कोहरे से विजिबिलिटी में भी कमी रहने लगी है। पिछले मंगलवार शाम को हुई बारिश के बाद से सुबह-शाम को रोजाना कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट रही। बुधवार को दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बनी रही और सुबह-शाम सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया गया। गुरुवार और शुक्रवार को तापमान घटकर अधिकतम 20 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह गया। सरसों में ओस की बूंदें गलन और बारिश से फायदा हुआ। कुछ जगह गेहूं की फसल पसरी भी है जबकि खंडार इलाके में ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका है। एम.के.नायक, मौसम विशेषज्ञ मखोली के एक खेत में सरसों की फसल। कोहरे में सावधानीपूर्वक चलाए वाहन कोहरे और ठंड के कारण सुबह के वक्त बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रहने लगी है। मौसम विभाग ने कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी है। जिले में मौसम का बदला मिजाज आने वाले दिनों में भी बना रह सकता है। लोगों को ठंड व बारिश के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *