खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने खंडार विधानसभा में शुक्रवार को एक बार फिर विकास की सौगातें दीं हैं। खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने खंडार विधानसभा क्षेत्र के बालेर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास विधायक गोठवाल ने 70 लाख की लागत से बेरई रोड से ईसरडा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, राशि 180 लाख रुपए की लागत से मोरोज रोड लंबाई 3 किमी, 1.20 लाख रुपए की लागत से चितौला – क्यारदा सड़क लम्बाई लगभग 2 किमी, राशि 3.30 लाख रुपए की लागत उ सेवंती – अंकोदा सड़क लम्बाई 5.70 किलोमीटर, 1.50 लाख की लागत से कुतलपुर – बहरावंडा कला सड़क कार्य लम्बाई 2 किमी राशि, सड़क 18 करोड़ की लागत से गोठबिहारी – नायपुर – तलावड़ा गोठबिहारी – संवाश सड़क का शिलान्यास किया। खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि इन सभी विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।नायपुर सांवटा तलवाड़ा गोठबिहारी गांव के लोगों को बारिश के दिनों में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण कार्य से सभी क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी I इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार केसफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास रथ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं कोजन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। इनपुट- हल्कू गुर्जर बालेर।


