मनरेगा से राष्ट्रपिता का नाम हटाने पर कांग्रेस का विरोध:बोले- किसानों को खाद और मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा, बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। ​जिलाध्यक्ष बोले- स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बर्दाश्त नहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में किसानों को खाद नहीं मिल रही है और मनरेगा मजदूरों को काम व भुगतान के लाले पड़े हैं, जिससे गरीब आदिवासी मजदूर पलायन को मजबूर हैं। ​मुद्दों को लेकर विधानसभावार प्रदर्शन किए जाएंगे पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या ने कहा कि स्मार्ट मीटर की अव्यवस्था के कारण आम जनता पर बिजली बिलों का भारी बोझ बढ़ गया है। जिले में चोरी और हत्या जैसे अपराधों का ग्राफ बढ़ने से कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रवक्ता एडवोकेट इमरान खान पठान ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर अब हर विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान विधायक नानालाल निनामा, विधायक रमिला खड़िया सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *