खंडेलवाल के बाद मुख्यमंत्री मिले बीजेपी अध्यक्ष से:दिल्ली पहुंचकर डॉ. मोहन यादव ने मंत्री विजय शाह मामले पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात के दो दिन बाद शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंचे। यहां सीएम ने नितिन नवीन से मुलाकात की और मंत्री विजय शाह के मामले के साथ-साथ निगम-मंडल के पदाधिकारियों को लेकर चर्चा की। सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के मामले में अभियोजन स्वीकृति दिए जाने को लेकर 9 फरवरी को राज्य सरकार की ओर से जवाब दिया जाना है। माना जा रहा है कि सरकार इसके लिए कोर्ट से जांच के कुछ बिंदु बाकी बताकर समय की मांग कर सकती है। इसके साथ इस मामले में क्या करना है? यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा गया था। आज जब सीएम दिल्ली के लिए रवाना हुए, उसके पहले मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए बयान पर चौथी बार माफी मांगी। इसके बाद सीएम दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी पूरे मामले को लेकर चर्चा की है। धारकुंडी आश्राम के संस्थापक के परलोकगमन पर दुख मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना के धारकुंडी आश्रम के संस्थापक, परम पूज्य स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज के परलोक गमन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज का सम्पूर्ण जीवन सेवा, साधना और मानवता के कल्याण को समर्पित रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल अनुयायियों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *