खंडोली में गिरिडीह कुशवाहा संघ का मिलन समारोह, समाज को संगठित करने पर जोर

भास्कर न्यूज | गिरिडीह कुशवाहा संघ की ओर से शनिवार को खंडोली में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करने के साथ हुई। इसके पश्चात संघ की ओर से सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, झामुमो नेता प्रणव वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) महेंद्र वर्मा, भाजपा नेता ई.विनय कुमार सिंह एवं जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन कैलाश प्रसाद वर्मा ने किया।अपने संबोधन में वक्ताओं ने समाज को संगठित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज में बढ़ रहे अंतर्जातीय विवाह पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से संघ के विस्तार को ग्रामीण स्तर तक ले जाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही कुशवाहा छात्रावास के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने और नई पीढ़ी को संस्कारवान एवं शिक्षित बनाने का आह्वान किया।समारोह के दौरान समाज के नव नियुक्त सहायक अध्यापकों एवं जेएसएससी सीजीएल में सफल अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. कुलदीप नारायण, महामंत्री ओमप्रकाश महतो, कार्यकारी अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद दिवाकर व मुन्ना कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति भास्कर, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक वर्मा, डॉ शशि भूषण प्रसाद, डॉ अशोक कुमार वर्मा, डॉ अजय कुमार, डॉ अभिजित कुमार, डॉ श्यामा कांत, मृगांक कुमार उर्फ कोलेश्वर वर्मा, मनोज वर्मा, भाजपा युवा नेता मनीष कुमार वर्मा, हरीनंदन वर्मा, रामदेव वर्मा, बैजनाथ वर्मा, प्रो अर्जुन वर्मा, इंद्रलाल वर्मा, निर्मल वर्मा, सदानंद वर्मा, शिबू वर्मा, दिनेश वर्मा, संगीता वर्मा, रिंकी वर्मा, अनिता वर्मा, सुनीता वर्मा, सरोज वर्मा, नूतन वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा बेंगाबाद, गांडेय,धनवार, डुमरी, देवरी, गिरिडीह प्रखंड के अध्यक्षों पवन वर्मा, नरेश वर्मा, अंबिका वर्मा, यमुना प्रसाद वर्मा, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, मुकुंद मुरारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। समारोह में करीब एक हजार लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *