बोरिंग एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दे उठे

गिरिडीह | गिरिडीह जिला बोरिंग एसोसिएशन के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सोनबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकाश राम ने की। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से बोरिंग गाड़ी के वाहन मालिकों एवं कर्मियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बोरिंग कार्य से जुड़े वाहन मालिकों और कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकालना तथा एसोसिएशन को और अधिक संगठित बनाना रहा।बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। वाहन मालिकों और कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया गया। इसके साथ ही बोरिंग कार्य के लिए नए रेट भी तय किए गए। तय दरों के अनुसार 0 से 200 फीट तक बोरिंग का चार्ज 100 रुपये प्रति फीट, 0 से 300 फीट तक 120 रुपये प्रति फीट तथा 0 से 400 फीट तक 140 रुपये प्रति फीट निर्धारित किया गया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई वाहन मालिक तय रेट से कम या अधिक राशि वसूलता है। इसके अलावा जिला कमिटी के सहयोग के लिए एक उप-समिति का भी गठन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश कुमार मंडल, सचिव अशोक कुमार मंडल, उपाध्यक्ष मनोज राम, सह सचिव डब्लू तुरी, कोषाध्यक्ष कैलाश मंडल, सलाहकार कार्तिक बरनवाल और मीडिया प्रभारी शुशांत माथुर का चयन किया गया। संरक्षक के रूप में बिनोद कुमार मंडल, प्रकाश राम, संजय साव, अशोक मंडल, अभिषेक पाठक एवं नवल मंडल को जिम्मेदारी दी गई। वहीं उप-समिति में अध्यक्ष निर्मल मंडल, सचिव श्याम पाठक, उपाध्यक्ष तालेवर कुमार, कोषाध्यक्ष पप्पू चौहान गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *