खड़गवां की 28 पंचायतों में टैंकर से पेयजल सप्लाई शुरू

विधानसभा मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के ब्लॉक खड़गवां की 28 ग्राम पंचायतें हर साल गर्मी शुरू होते ही भीषण पेयजल संकट शुरू हो जाता है। छत्तीसगढ़ के कोरिया व एमसीबी जिले के इस क्षेत्र में भूजल स्तर 600 फीट से भी नीचे पहुंच चुका है। फरवरी-मार्च के बाद सैकड़ों हैंडपंप सूख जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता है। खासकर शादी-विवाह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। हालांकि क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन और जलापूर्ति संबंधी निर्माण कार्य जारी है, लेकिन उसके पूर्ण होने में समय लगना तय है। ऐसे में अस्थायी समाधान के तौर पर विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की रणनीति लागू की है। रविवार को खड़गवां क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जायसवाल ने 28 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध कराए। उन्होंने स्वयं हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया और ट्रैक्टर में लगे टैंकर को चलाकर जल आपूर्ति अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गर्मी के चरम समय में ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। टैंकर के माध्यम से ग्रामीण इलाकों मेंं पेयजल सप्लाई होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं टैंकरों के नियमित संचालन और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी पंचायतों को सौंपी गई है। सभी पंचायतों में टैंकर से पेयजल सप्लाई होगी: मंत्री स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि दो पंचायतों में टेकर के माध्यम से पानी सप्लाई करने शुरुआत की गई है। खड़गवां ब्लॉक की 28 पंचायतों को टैंकर सौंप दिए गए हैं। शेष पंचायतों को भी जल्द ही टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि पूरे ब्लॉक में समान रूप से जलापूर्ति तय हो सके। कार्यक्रम के तहत रविवार को दो पंचायतों में टैंकर सेवा की औपचारिक शुरुआत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *