कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी व जिला पंचायत कोरिया के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने 21 फरवरी को जल संरक्षण के लिए अंतर विभागीय समीक्षा की। गत समय सीमा की बैठक में दिए निर्देशानुसार जिले में किसानों के प्रत्येक खसरा में पांच प्रतिशत मॉडल बनाना है। इसके बैकुंठपुर में सफल क्रियान्वयन के लिए एसडीएम व सीईओ ने जनपद पंचायत की सभा कक्ष में बैठक आयोजित सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक को किसानों के प्रत्येक खसरा में 5% मॉडल (सीढ़ी नुमा गड्ढा) बनाने अभियान चलाने के निर्देश दिए। 5% मॉडल तैयार करने सभी राजस्व निरीक्षक निरीक्षकों को नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी व पटवारियों को क्रियान्वयन दल प्रभारी बनाते हुए क्रियान्वयन दल का गठन किया गया है, जिसमें सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक कोटवार आदि को शामिल करते हुए दिशा-निर्देश सहित आदेश प्रसारित किया है।


