खड़गवां क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 7.73 करोड़ होंगे खर्च

भास्कर न्यूज | खड़गवां/बैकुंठपुर खड़गवां क्षेत्र में सोमवार को दो पक्की सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पहली सड़क कटकोना मुख्यमार्ग से पहाड़पारा और फिर कारीछापर तक बनेगी। इसकी लंबाई 3.10 किमी होगी। निर्माण पर 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे। दूसरी सड़क मेंड़्रा से धवलपुर नागसेमरापारा तक बनेगी। इसकी लंबाई 3.35 किमी होगी। इस पर 3 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत आएगी। यह क्षेत्र कटकोना ग्राम पंचायत से करीब 27 किमी दूर है। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ममता सिंह, जनपद अध्यक्ष श्याम बाई मरकाम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह करीयाम, जनपद सदस्य लाल सिंह पोया, मनराज सिंह कमरों, कटकोना सरपंच प्रेम नारायण श्याम, धवलपुर सरपंच सोन कुंवर कमरों और मेंड़्रा सरपंच रामभजन श्याम मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *